पहाड़ की बेटी ने कराया गौरवान्वित, इन चोटियों पर फहराया तिरंगा

खबर शेयर करें -

देवभूमि की बेटियां लगातार आगे बढ़ रही है। आये दिन खेलों से लेकर सेना तक बेटियों का दबदबा बनता जा रहा है। अब उत्तरकाशी के लोंथरु गांव निवासी पर्वतारोही सविता कंसवाल ने माउंट एवरेस्ट के बाद 15 दिन के अंदर माउंट मकालू पर सफल आरोहण कर नेशनल रिकॉर्ड बनाया है। उनकी सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर है। वही एक बार फिर उत्तराखंड सुर्खियों में है।सविता कंसवाल ने 12 मई को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट 8848.86 मीटर पर तिरंगा फहराया था। इसके बाद उनके कदम यहीं नहीं रुके। उन्होंने माउंट मकालू 8463 मीटर पर आरोहण किया।

यह भी पढ़ें -  जिला प्रभारी हृदयेश कुमार के पिथौरागढ़ जिले की गंगोलीहाट विधानसभा में प्रथम बार बेरीनाग आगमन पर युवा काँग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत

15 दिन के अंदर दोनों पर्वतों पर आरोहण कर उन्होंने नया नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम किया। 25 वर्षीय सविता का जीवन संघर्षपूर्ण रहा है। सरकारी स्कूल से पढ़ीं सविता ने 2013 में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी से पर्वतारोहण का बेसिक कोर्स किया।बता दें कि सविता ने एडवांस और सर्च एंड रेस्क्यू कोर्स के साथ पर्वतारोहण प्रशिक्षक का कोर्स भी किया। सविता नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की एक कुशल प्रशिक्षक भी हैं। सविता इससे पूर्व त्रिशूल पर्वत 7120 मीटर, हनुमान टिब्बा5930 मीटर, कोलाहाई 5400 मीटर, द्रौपदी का डांडा 5680 मीटर, तुलियान चोटी 5500 मीटर, दुनिया की चौथी सबसे ऊंची चोटी माउंट ल्होत्से 8516 मीटर पर सफल आरोहण कर चुकी हैं।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999