सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार की मौत, दो अन्य गम्भीर

खबर शेयर करें -

यहां जनपद के पुरोला क्षेत्र अंतर्गत नौगांवा में राजकीय मोटर मार्ग पर एक स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 2 अन्य व्यक्ति घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव विच्छेदन गृह भेज दिया जबकि घायल व्यक्तियों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी पुरोला में लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।


मृतक की पहचान गोपाल सिंह पुत्र पुनाराम उम्र 45 वर्ष निवासी हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई। जबकि घटना में घायलो में सुमन पुत्र सियाराम उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम चंदेली पुरोला उत्तरकाशी तथा मुकेश लाल पुत्र रूपलाल उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम चंदेली पुरोला उत्तरकाशी सम्मिलित है। बताया जाता है कि स्कूटी नंबर UK 16G 5597 से यह तीनों जा रहे थे तभी यह दुर्घटना हो गई जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  एमबीजपीजी कालेज हल्द्वानी में पावर प्रोजेक्टर के माध्यम से मतदान की गोपनीयता बनाये रखने सहित निर्वाचन के अन्य कार्यों को त्रुटि रहित करने के लिए सैद्धान्ति एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999