कार खाई में गिरने से चार लोगों की मौत, एक गम्भीर

खबर शेयर करें -

देहरादून जिले के जौनसार क्षेत्र के हाजा दसोऊ मार्ग पर एक कार के खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक सवार घायल हो गया। जिसे उपचार को उप जिला चिकित्सालय विकासनगर में भर्ती कराया गया है।घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दसौ गांव निवासी कार सवार लोग मोइला टाप के बुग्याल में लगे बिस्सू मेला देख कर वापस गांव लौट रहे थे। इस दौरान रात में घर लौटते वक्त दसौ गांव से पहले कार अनियंत्रित होकर करीब चार सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दसौ निवासी प्रीतम पुत्र सूरत सिंह व बरदावर सिंह पुत्र जगत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर घायल संजय पुत्र महावीर और रणबीर पुत्र श्याम सिंह निवासी दसौ ने उपचार को हायर सेंटर विकासनगर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। कार हादसे में गंभीर घायल जय सिंह का विकासनगर अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की सूचना पर उप जिलाधिकारी सौरभ असवाल के निर्देशन में तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रात के अंधेरे में स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर घायल एवं मृतकों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कार हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गई।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  यहां 13 साल की मासूम बालिका नदी के तेज बहाव में बही

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999