आपके जेब में लगेगा बिजली का करंट, यूपीसीएल का नया प्रस्ताव

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में बिजली बेतहाशा महंगी हो सकती है। क्योंकि यूपीसीएल ने सभी श्रेणियों में 7.72 से बढ़ाकर 16.95% की बढ़ोतरी की मांग की है अभी नियामक आयोग को यह प्रस्ताव भेजा गया है । नियामक आयोग इसका अध्ययन करने के बाद सुनवाई के लिए इसे स्वीकार करेगा। दरअसल यूपीसीएल ने 15 दिसंबर को नियामक आयोग को 1 अप्रैल 2023 से बिजली की दरों में कुल 7.72% बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था और इस प्रस्ताव में यूपीसीएल ने नियामक आयोग को सितंबर 2022 से मार्च 2023 तक का 6.5% सर चार्ज भी खुद जोड़ते हुए ही आगे बढ़ाया था। नियामक आयोग ने इस प्रस्ताव को लौटा दिया और 26 दिसंबर तक संशोधित प्रस्ताव मांगा था। सोमवार को यूपीसीएल ने संशोधित प्रस्ताव भेज दिया है। इसमें 16.95% बढ़ोतरी की मांग की गई है। यानी आने वाले दिनों में अगर यह प्रस्ताव पास होता है तो बिजली का जोर का झटका आपकी जेब पर लगेगा।

उधर उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग अब बिजली बढ़ोतरी के इस प्रस्ताव का अध्ययन करेगा, इसमें अगर कोई गलती हुई तो दोबारा यूपीसीएल को इसमें संशोधन के लिए भेजा जाएगा। अगर कोई तकनीकी गलती ना हुई तो नियामक आयोग इस पर जनसुनवाई का शेड्यूल जारी करेगा और प्रदेश भर में जनसुनवाई करने के बाद आयोग यूपीसीएल सभी क्षेत्र धारकों से सुझाव भी लेगा और इसके बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा और नियामक आयोग का जो भी फैसला होगा वह बदलाव की दरें अप्रैल 2023 से लागू होंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता , विदेश से टूरिस्ट वीजा पर देश में आकर करोड़ों की ठगी करने वाले नाइजीरियन गैंग का किया भंडाफोड़ , गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार।
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999