किसानों ने किया आज महापंचायत करने का ऐलान, 11 बजे बंद हो जाएंगे सभी स्कूल, देखें क्या है प्रमुख मांगें

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड किसान मोर्चा ने आज महापंचायत करने का ऐलान किया है। इस दौरान उकिमो के पदाधिकारी किसानों की समस्याओं पर चर्चा करने के साथ ही मांगों से संबंधित ज्ञापन डीएम या एडीएम को सौंपेंगे।

ये होगा किसानों का प्लान
जानकारी के अनुसार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी गुलशन ने बताया कि सरकार और प्रशासन किसानों की समस्याओं को लेकर कतई गंभीर नजर नहीं आ रही है। जिस वजह से वो सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। आज सोमवार दोपहर 12 बजे सभी किसान बोट क्लब पर एकत्रित होंगे।

यह भी पढ़ें -  MBPG कॉलेज की छात्रसंघ अध्यक्ष रश्मि लमगड़िया चढ़ी छत पर, पुलिस प्रशासन के फूले हाथ पाँव

जिसके बाद सभी किसान ट्रैक्टरों से रैली निकालते हुए रोडवेज बस अड्डे से होते हुए एसडीएम चौक पर पहुंचेंगे। वहां पहुंचकर सभी किसान अपने वाहनों को हाईवे पर आईआईटी जाने वाले खाली मार्ग पर खड़े करेंगे। साथ ही एसबीआई वाली रोड पर सड़क पर बैठकर महापंचायत करेंगे।

इन मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे किसान
किसानों पर अभी तक हुए हर प्रकार के कर्ज माफ किए जाएं।
किसानों को उत्तर प्रदेश की तर्ज पर एक साल तक ट्यूबवेलों पर बिजली मुफ्त दी जाए।
किसानों को गन्ना मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल दिया जाए।
इस मानसून में बाढ़ में किसानों को हुए नुकसान का मुआवजा 10 हजार रुपये प्रति बीघा दिया जाए।
11 बजे तक बंद कर दिए जाएंगे सभी स्कूल
उत्तराखंड किसान मोर्चा की होने वाली महापंचायत में बड़ी संख्या में ट्रैक्टर आने के अनुमान को देखते हुए 11 बजे तक शहर के सभी स्कूल बंद कर दिए जाएंगे। किसानों की रैली का समय 12 बजे का रखा गया है। इसके आसपास कुछ स्कूलों की छुट्टी हो जाती है। ऐसे में बच्चे जाम में न फंसे इसके मद्देनजर प्रशासन ने सभी स्कूल रैली से पहले बंद करने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999