एक बच्चे की मां से इश्क लड़ाता रहा 3 बच्चों का पिता, गले पड़ी तो पहाड़ घुमाने लाकर दोनों को मारकर फेंक दिया…

खबर शेयर करें -

तीन बच्चों का पिता अन्य एक बच्चे की मां से इश्क लड़ाता रहा। वह गले पड़ने लगी तो उसे रास्ते से हटाने के लिए दिल्ली से उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद में गरुड़ के पास पिंगलौ नाम के एक गांव में ले आया और मां-बेटे दोनों की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह दिल्ली भाग गया था। पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर को, जिसमें इस डबल मर्डर में मृतका और उसके मासूम बेटे की शिनाख्त होनी मुश्किल थी, का खुलासा कर दिया है। घटना का पर्दाफाश करने वाली टीम के लिए पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं ने 25 हजार और पुलिस अधीक्षक ने 15 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें -  कुमाऊं आयुक्त और आईजी ने किया 200 गांव को जोड़ने वाले इस मोटर मार्ग का निरीक्षण


इस मामले में पुलिस उपाधीक्षक आपरेशन अंकित कंडारी ने पत्रकार वार्ता करके बताया कि बीते छह जनवरी को गरुड़ के निकटवर्ती गांव पिंगलो में शिव मंदिर के पास नदी किनारे महिला और कुछ दूरी में एक बालक का शव बरामद हुआ था। इस मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चार टीमें गठित की गई। टीम पिंगलो गांव में मिले एक और गरुड़ व बैजनाथ क्षेत्र के सीसीटीवी खंगालकर दिल्ली में हत्यारोपित तक पहुंच सकी।


उन्होंने बताया कि आरोपित व मृतका दोनों के परिवार दिल्ली में रहते हैं और दोनों मूलतः बिहार के निवासी हैं। आरोपित पांच जनवरी को महिला व उसके बच्चे को लेकर पिंगलो आया। उसने पहले महिला और उसके बाद बालक की फंदे से हत्या की। महिला के मरने के बाद उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला किया और उसके चेहरे को पत्थर के जरिए बिगाड़ दिया, ताकि उसकी पहचान नहीं हो सके।

यह भी पढ़ें -  राज्य में कृषि मंडी शुल्क कम करने पर CM धामी का जताया आभार, किया सम्मानित


घटना को अंजाम देने के बाद वह दिल्ली भाग गया। घटना स्थल से पूर्व में चाकू बरामद किया गया। रस्सी को उसने झाड़ी में छुपाकर रखा था। उसकी निशानदेही पर रस्सी भी बरामद कर ली है। उसके विरुद्ध बैजनाथ थाने में भारतीय दंड संहिता की 302 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें -  होली पर्व व शब-ए-बरात पर्व के दृष्टिगत बैठक


मृतका की पहचान 35 वर्षीय कुमकुम देवी पत्नी राजू और बच्चे की पहचान उसके आठ वर्षीय बेटे उत्तम मूल निवासी बेतिया बिहार के रूप में हुई है। जबकि आरोपित सौकरोल, इनरवा, बेतिया, बिहार निवासी 37 वर्षीय मुन्ना महतो पुत्र इंद्रजीत महतो है। उसे दिल्ली से हिरासत में लिया गया। उसके घर में पत्नी और तीन बच्चे हैं। वह दिल्ली से पहाड़ घुमाने का झांसा देकर महिला और उसके बेटे को यहां लाया था।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999