होली के दिन विद्यालय में लगी आग, सामान जलकर राख

खबर शेयर करें -

नैनीताल- होली के दिन तड़के नैनीताल के तल्लीताल
स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के एक कमरे में अज्ञात कारणों से आग लग गई जिसमे कमरे में रखा पूरा सामान जल कर राख हो गया। अग्निशमन की टीम जब तक मौके पर आती उससे पहले ही स्कूल के कमरे में रखा हुआ सामान पूरी तरीके से जलकर खाक हो चुका था।


स्कूल की प्रधानाचार्य शाहिदा परवीन ने कहा है कि आग लगने के दौरान स्कूल से लोहा पीतल के साथ कई महत्पूर्ण सामान भी गायब हो गया है जिससे चोरी की भी आशंका बनी हुई है।

यह भी पढ़ें -  हाइकोर्ट ने हत्या के आरोप में निचली कोर्ट से उम्र कैद की सजा पाए, दो लोंगों को झूठी रिपोर्ट के आधार पर 25 साल बाद बरी कर दिया

दरअसल आज सुबह करीब 4 बजे इस स्कूल में आग लग गयी जिसके बाद स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिग्रेड को इसकी सूचना दी मगर फायर ब्रिगेड के आने तक कमरे में मौजूद लकड़ी की अलमारियाँ व किताबों सहित अन्य जरूरी सामान पूरी तरह से जल चुका था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999