गोदाम में आग लगने से मचा हड़कंप, कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

खबर शेयर करें -

हरिद्वार जिले के भगवानपुर के खेलपुर में शनिवार दोपहर अचानक एक गोदाम में आग गई। गोदाम में आग लगने से वहां हड़कंप मच गया। देखते ही देखते पूरे गोदाम में आग फैल गई।

भगवानपुर में गोदाम में आग लगने से मचा हड़कंप
भगवानपुर के खेलपुर गांव में शनिवार दोपहर एक कबाड़ी के गोदाम में आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग को बुझाने के लिए दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें -  एक और भर्ती की जांच करेगी STF, DGP ने दिए निर्देश

घटना के वक्त गोदाम में कोई नहीं था मौजूद
मिली जानकारी के मुताबिक भगवानपुर के खेलपुर गांव में असलम कबाड़ी का गोदाम है। जहां पर कुछ लोग काम कर रहे थे। दोपहर के समय मजदूर खाना खाने गोदाम से बाहर चले गए। जब मजदूर वापस आए तो उन्होंने देखा कि गोदाम में भयंकर आग लगी हुई है।

गोदाम में मौजूद आग बुझाने के उपकरणों का भी इस्तेमाल किया गया लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया। जिसके बाद इसकी जानकारी दमकल विभाग को दी गई। सूचना के तुरंत बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर मुश्किल से काबू पाया गया।

यह भी पढ़ें -  पांच शातिरों ने जमीन दिलाने के नाम पर युवक से की 10 लाख की ठगी

आग लगने के कारणों का नहीं चल पाया पता
जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक गोदाम राख के ढेर में तब्दील हो चुका था। हालांकि मौके पर नुकसान का जाएजा लेने के लिए भगवानपुर नायब तहसीलदार भी पहुंचे हैं। लेकिन अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

गोदाम पर बिजली भी नहीं है। इसलिए शॉर्ट सर्किट से आग लगने का ये मामला नहीं है। तहसील प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन मौके पर जांच करने के साथ उचित कार्यवार्र की बात कर रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक आग कैसे लगी इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999