नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित G20 क्राप्ट बाजार प्रदर्शनी में छाए उत्तराखंड के उत्पाद, बिच्छू घास की जैकेट बनी आकर्षण,

खबर शेयर करें -

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित जी 20 क्राफ्ट बाजार प्रदर्शनी में उत्तराखंड के उत्पादों का भी स्टॉल लगाया गया। उत्तराखंड के नोडल अधिकारी उपनिदेशक उद्योग विभाग डॉ. एम एस सजवाण ने बताया कि उत्तराखंड के उद्योग विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में उत्तराखंड राज्य के हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं।


यहां ऊनी स्कार्फ, डूंडा शॉल, पिथौरागढ़ के ऊनी कार्पेट, केदारनाथ व अन्य धार्मिक स्थलों की काष्ठ प्रतिकृति, नैनीताल की ऐपण, उधमसिंहनगर की मूंज घास के उत्पाद, बागेश्वर के ताम्र उत्पाद, प्राकृतिक फाइबर जैकेट, प्रदर्शित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  तीन श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत, शव परिजनों को सौंपे..


इस दौरान वाणिज्य मंत्रालय के सचिव ने स्टॉल का भ्रमण कर प्रदर्शित उत्पादों की जानकारी प्राप्त कर सराहना की। अन्य उत्पादों के साथ बिच्छू घास की बनी जैकेट की विशेष रूप से उन्होंने सराहना की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999