कपकोट क्षेत्र में भारी वर्षा से 25 सड़के हुई बन्द

खबर शेयर करें -

बागेश्वर –

गत दिवस देर रात्रि से लगातार कपकोट क्षेत्र में भारी वर्षा से 25 सड़के बन्द हो गर्इ, वहीं डणू गधेरे में पानी बहाव से खडगेड़ा (असों) में एएनएम सेंटर क्षतिग्रस्त हो गया, तथा गॉव वासी का शौचालय टूट गया व कृर्षि भूमि का भी कटाव हो गया। जिलाधिकारी विनीत कुमार ने वर्षा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया व क्षति का जायजा लिया। 

जिलाधिकारी ने डणू गधेरे से प्रभावित खडगेड़ा गॉव का निरीक्षण किया। उन्होंने क्षतिग्रस्त एएनएम सेंटर व निजी शौचालय का निरीक्षण किया व राजस्व के अधिकारियों को आपदा क्षति आंकलन कर शीघ्र सहायता राशि वितरित करने के निर्देश मौके पर दिये। उन्होंने डणू गधेरे से नुकसान सम्भावित परिवारों को पंचायत घर अथवा विद्यालय में विस्थापित करने के निर्देश भी उप जिलाधिकारी कपकोट को दिये।

यह भी पढ़ें -  मण्डलायुक्त दीपक रावत ने सरगम सिनेमा, जैम फैक्ट्री राजपुरा एवं भोलानाथ गार्डन स्थित रिक्त नजूल भूमि का औचक निरीक्षण किया


भारी वर्षा से बीआरओ की बागेश्वर-कपकोट सड़क मार्ग 4 जगह मलवा आने से अवरूद्ध हो गया था जिसे बीआरओ द्वारा यातायात हेतु सूचारू कर किया गया है। हरसिला से नर्इ कट रही सड़क हरसिला-सीमा से भू-कटाव व मलवा आने से सड़क किनारे घर व ढाबे के भीतर मलवा घुस गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को घर व ढाबे में घुसे मलवे का क्षति आंकलन कराकर मुआवजा देने के निर्देश दिये।
गत दिवस रात्रि में भारी वर्षा होने से पीएमजीएसवार्इ की 18 व पीडब्लूडी की 6 सड़के बन्द हो गर्इ थी, जिसमें से पीएमजीएसवार्इ ने अपराह्न तक 5 व पीडब्लूडी ने 4 सड़के यातायात हेतु खोल दी गयी है। शेष सड़कों को भी शीघ्र खोलने के निर्देश जिलाधिकारी ने सड़क महकमें के अधिकारियों को मौके पर दिये।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा, तहसीलदार पूजा शर्मा, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि संजय पाण्डेय, पीएमजीएसवार्इ अनिल कुमार, पेयजल निगम बीके रवि, जलसंस्थान डीएस देवड़ी, बीआरओ सी बलराम आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -  रंग लाई उप जिलाधिकारी की मुहिम अग्निकांड प्रभावितों को मिला राशन व आशियाना

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999