सप्ताह पूर्व कार हादसे में मृतक अवर अभियंता के घायल पिता ने भी दम तोड़ा

खबर शेयर करें -

हल्दूचौड़: सप्ताह पूर्व कार हादसे में मृतक अवर अभियंता के घायल पिता ने भी दम तोड़ा ।बेरीपड़ाव नाथुपुर निवासी की गत सप्ताह हुए सड़क हादसे में बिजली विभाग में कार्यरत अवर अभियंता की मौत के बाद घायल उनके पिता की भी मौत हो गई ।

नाथुपुर निवासी 70 वर्षीय रिटायर शिक्षक श्याम दत्त पंत अपनी पत्नी आशा पंत का रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली के हॉस्पिटल मैं जा रहे थे रास्ते में गजरौला के पास उनकी कार एक्सीडेंट हो गई थी जिसमें उनके बड़े बेटे गृजेश पंत जो बिजली विभाग में अवर अभियंता के पद पर कार्यरत थे उनकी मौके पर ही मौत हो गई जिसमें उनके पिता श्याम दत्त पंत घायल हो गए थे। उनको हल्द्वानी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां आज उनकी भी मौत हो गई । एक घर में दो मौतें होने से पूरा क्षेत्र गमगीन है ।
उनके छोटे लड़के पटवारी के पद पर कार्यरत है। श्याम दत्त पंत का देहावसान हो जाने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है ।
शिक्षक श्याम दत्त पंत एक मिलनसार धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे, शिक्षक से रिटायरमेंट होने के बाद उन्होंने मानसरोवर की यात्रा भी की थी। आज उनके मृत्यु की खबर सुनकर पूरा क्षेत्र शोक में डूबा है ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  अपराधों की रोकथाम हेतु लालकुआं कोतवाली पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान सत्यापन नहीं करवाने वालों का दस हजार का चालान
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999