साल का अंतिम चंद्रग्रहण कल, यहां दिखेगा, ये राशि वाले होंगे प्रभावित

खबर शेयर करें -



8 नवंबर को साल 2022 का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह चंद्रग्रहण भारतीय समय के अनुसार 8 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 32 से शुरू होकर शाम 7 बजकर 27 मिनट पर समाप्त होगा। जबकि कर्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले चंद्र ग्रहण के लिए सूतक काल का समय सुबह 8 बजकर 10 मिनट से शुरू होगा और शाम 6 बजकर 20 मिनट रहेगा। इस दौरान सभी मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। बता दें कि पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 को लगा था।


ज्योतिषियों के अनुसार चंद्रग्रहण के दौरान भोजन बनाना और खाना दोनों ही मना है। चंद्रग्रहण के दौरान किसी भी प्रकार की पूजा नहीं की जाती है। वहीं मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं। जबकि ग्रहण के बीच सोना भी नहीं चाहिए। इसके अलावा गर्भवती महिलाएं भी घर से बाहर नहीं निकलती हैं। ग्रहण के दौरान जाग कर अपने इष्ट देव के मंत्र का जाप करना शुभ होता है। ज्योतिष आचार्यों के अनुसार चंद्र ग्रहण का प्रभाव कई राशियों पर भी पड़ेगा, जो कुछ राशियों के लिए अच्छा, तो कईं के लिए बुरा असर डालेगा।

यह भी पढ़ें -  आम आदमी पार्टी की हल्द्वानी इकाई में सतह के भीतर चल रही है भारी उथल पुथल


चंद्र ग्रहण कैसे लगता है?
चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है, गौरतबल है कि ग्रहण मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं। सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण जब सूर्य, पृथ्वी और चांद एक सीध में आ जाते है तथा पृथ्वी, सूर्य और चांद के बीच आ जाती है, तब चंद्र ग्रहण बनता है।


यहां नजर आएगा चंद्र ग्रहण
साल 2022 का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण भारत समेत कई एशियाई द्वीपों, दक्षिण और पूर्वी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी व दक्षिण अमेरिका, पेसिफिक अटलांटिक और हिंद महासागर में दिखाई देगा। यही कारण है कि इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव भारत पर भी पड़ेगा और सूतक काल भी मान्य होगा। भारत में दिल्ली, कोलकाता, रांची, पटना, बंगलुरु, मुंबई, गुवाहाटी समेत कई शहरों में देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में अगले 48 घंटे वर्षा- बर्फबारी और झोंकेदार हवाओं का ऑरेंज अलर्ट


ये राशियों होगीं प्रभावित
चंद्र ग्रहण पर मेष राशि वाले लोग अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें, क्योंकि किसी बीमारी का खतरा रहेगा। इसके अलावा आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। जबकि वृषभ राशि वाले लोगों की पढ़ाई लिखाई में विपरीत असर पड़ेगा। अगर आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो उसका उम्मीद से विपरीत परिणाम भी आ सकता है। वहीं मिथुन राशि वाले लोगों को धन लाभ होगा, अगर नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो नौकरी के अवसर मिलेंगे और अगर नौकरी कर रहे हैं तो पदोन्नति के योग बन रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  अब पिस्टल चलाना सीखेंगे होमगार्ड , विभाग को मिले इतने पिस्टल और कारतूस


साथ ही कर्क राशि वाले लोग अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें और नौकरी में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। और सिंह राशि वाले लोगों के प्रेम प्रसंग मजबूत होंगे और अगर कहीं शादी की बात चल रही है तो शादी जल्दी होने का योग है। साथ ही तुला राशि के लोग इस दिन खर्च सोच समझकर करें, क्योंकि ऐसे जरूरी कार्य पड़ सकते हैं जिससे आपका खर्चा बहुत अधिक हो जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999