चार दिन बाद सैन्य सम्मान के साथ हुआ सैनिक का अंतिम संस्कार, बेसुध हुई मां और पत्नी

खबर शेयर करें -

भारतीय सेना की 432 इंडिपेंडेंट इंजीनियर स्कॉर्डन में सेवारत पिथौरागढ़ के सैनिक पंकज कन्याल का टावर से गिरने के कारण निधन हो गया था। चार दिन बाद उनका पार्थिव शरीर घर लाया गया। पिथौरागढ़ में उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

चार दिन बाद पार्थिव शरीर पहुंचा घर
जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान हादसे में जान गंवाने वाले पिथौरागढ़ निवासी सैनिक पंकज कन्याल का पार्थिव शरीर चार दिन बाद उनके घर लाया गया। बेटे को तिरंगे में लिपटा देख मां फफक कर रो पड़ी जबकि पत्नी बेसुध होकर गिर पड़ी। उन्हें रोते-बिलखते देख वहां मौजूद और लोगों की भी आंखें नम हो गईं।

यह भी पढ़ें -  रिश्तेदारी में जा रहे हल्द्वानी के व्यवसायी की कार कैंटर से टकराई, आधा दर्जन घायल, सास बहू गंभीर

सैन्य सम्मान के साथ हुआ सैनिक का अंतिम संस्कार
सैनिक पंकज कन्याल का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सेना, पूर्व सैनिक संगठन, क्षेत्रीय सांसद अजय टम्टा और विधायक बिशन सिंह चुफाल ने पुष्प चक्र अर्पित कर जवान पंकज सिंह कन्याल को श्रद्धांजलि दी। बात दें कि चार दिन पहले सैनिक की टावर से गिरकर मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें -  कुमाऊं मंडल में होगी बरसात. तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी. पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय. यहां होगी भारी बरसात।।

मुवानी स्थित रामगंगा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलावर को जवान का पर्थिव शरीर उनके आवास पर लाया गया। पूर्व सैनिक संगठन के जवानों ने भी मृतक जवान के घर पर पहुंचकर उन्हें पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जवान की अंतिम यात्रा निकाली गई।

मुवानी स्थित रामगंगा घाट पर जवान का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े भाई मोहित कन्याल और चचेरे भाई पूरन कन्याल ने चिता को मुखाग्नि दी। इसके साथ ही सेना की जीआर की टुकड़ी ने जवान को अंतिम सलामी दी। बता दें कि जवान पंकज अपने पीछे अपनी मां, पत्नी और छह महीने के बच्चे को छोड़ गए हैं।

Advertisement