शादीशुदा प्रेमिका के साथ पकड़ा गया प्रेमी, पति ने उतार दिया मौत के घाट

खबर शेयर करें -

हरदोई जिले के सांडी थाना क्षेत्र में फरूखाबाद से शादीशुदा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। प्रेमी और पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में देख पति ने घटना को अंजाम दिया। वारदात के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। वहीं परिजन जहर देने का भी आरोप लगा रहे हैं। फरूखाबाद जनपद के एक गांव निवासी पंकज का सांडी थाना क्षेत्र के आदमपुर के रहने वाले प्रतिपाल की पत्नी से प्रेम प्रसंग चल रहा था।


इनका प्रेम -प्रसंग हिमाचल प्रदेश में एक प्राइवेट फैक्ट्री में कार्य करते समय शुरू हुआ था। इसके बाद दोनों ने साथ जीने मारने की कसमें भी खाई। इसकी भनक जब पति प्रतिपाल को लगी, तो वह अपनी पत्नी को लेकर गांव आदमपुर चला आया। इसके बावजूद दोनों के बीच बात होती रही और प्रेम बढ़ता चला गया। गुरुवार की रात प्रेमिका ने प्रेमी पंकज को मिलने के लिए घर बुलाया। इस दौरान प्रतिपाल ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। इससे नाराज पति प्रतिपाल ने उसे लात-घूंसो से पीटना शुरू कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  मूल निवासियों के मूल निवास प्रमाण पत्र की बनी रहेगी उपयोगिता, नहीं बनाने होंगे स्थाई निवास
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999