शादीशुदा महिला को भारी पड़ी दूसरे धर्म के युवक से दोस्ती, 15 साल की बेटी से दुष्कर्म और 11 साल के बेटे से कुकर्म कर डाला, धर्म परिवर्तन का भी बना रहा दबाव

खबर शेयर करें -

राजधानी के कैंट कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक सैन्य अधिकारी की पत्नी ने पति से अनबन के बीच दूसरे धर्म के युवक से दोस्ती कर ली। वह ऐसा आस्तीन का सांप निकला कि पति की अनुपस्थिति में घर आकर महिला से तो अश्लील हरकते करता ही रहा, उसकी 15 साल की बेटी से भी दुष्कर्म और 11 साल के बेटे से कुकर्म कर डाला। यही नहीं, बेटी पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी बनाने लगा।


इस मामले में कैंट क्षेत्र में सरकारी आवास में रहने वाले भारतीय सेना में जेसीओ के पद पर तैनात अधिकारी ने बिहार के निवासी मुस्लिम युवक तनवीर आलम पर बेटी के साथ दुष्कर्म व बेटे के साथ कुकर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। कैंट कोतवाली पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें -  142.10 ग्राम अफीम के साथ पकड़ा गया दीपक


कैंट पुलिस से तहरीर के आधार पर प्राप्त जानकारी के अनुसार अप्रैल 2022 के दौरान सैन्य अधिकारी की पत्नी ने एक सिंगिंग एप मोबाइल में डाउनलोड किया था। इस एप के माध्यम से पत्नी का तनवीर आलम निवासी इस्लाम कालोनी, छपरा, बिहार के संपर्क हुआ। इस दौरान सैन्य अधिकारी एक कोर्स के सिलसिले में महाराष्ट्र गए थे। इसका फायदा उठाते हुए पत्नी ने तनवीर को देहरादून में सरकारी आवास पर बुला लिया। इस पर उनकी 15 साल की बेटी ने फोन पर बताया कि उसने तनवीर को मां के साथ कई बार अश्लील हरकत हुए देखा।

यह भी पढ़ें -  तहसील परिसर में वकील के चेंबर में लगी आग भारी नुकसान


बताया कि एक दिन बेटी टीवी देख रही थी तो तनवीर सामने बैठ गया और गलत हरकत की और बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। वह उस पर इस्लाम अपनाने का दबाव भी बना रहा था। बेटी रोते हुए जब अपनी मां के पास गई तो उसकी मां ने कहा कि तनवीर उसके पिता समान है। इसके बाद तनवीर किसी भी समय बेटी के साथ अश्लील हरकत कर लेता था। यही नहीं, 11 साल के बेटे के साथ भी कुकर्म किया।

यह भी पढ़ें -  महाविद्यालय में ई-ग्रंथालय अनुप्रयोग पर कार्यशाला


थाना कैंट कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर विनय कुमार ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बच्चों व महिला के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। जांच में यह भी सामने आ रहा है कि दंपती के बीच रिश्ता सही नहीं है और मारपीट के चलते महिला कुछ दिन पहले ग्वालियर चली गई थी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999