सेंचुरी पेपर मिल के खिलाफ CM से मिले विधायक मोहन बिष्ट, की ये 7 मांगे

खबर शेयर करें -

लालकुआं विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करते हुए सेंचुरी पेपर मिल में कार्यरत निकाले गए बेरोजगारो को नियमित करने करने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की इसके अलावा कई और मांगों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन दिया।

➡️सेंचुरी पेपर मिल लालकुआं द्वारा कर्मचारियों को निकाले जाने से वे लोग आमरण अनशन कर रहे हैं ,हस्तक्षेप की मांग कर इन कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की
➡️गौलापार निवासी श्री सौरभ स्वार जो नाइजीरिया में फंसे हैं तथा तल्ली हल्द्वानी निवासी श्री पंकज पाठक जो चीन में फंसे हैं उनकी वापसी हेतु विदेश मंत्री जी से वार्ता कर उन्हे अविलंब भारत लाने की मांग की।

यह भी पढ़ें -  भवाली-अल्मोड़ा एनएच पर रोडवेज बस पुल की रेलिंग से टकराकर खाई में लटकी, 31 यात्रियों की सांसें अटकींं

➡️इंदिरा नगर से निकलने वाले गंदे नाले को डाइवर्ट करने हेतु बनाई गई योजना जिसकी T.A.C भी हो गई है उसे शीघ्र स्वीकृत करने की मांग की,ताकि दिसंबर माह में टेंडर आदि की कार्यवाही प्रारंभ हो सके।
➡️लालकुआं विधानसभा में हाथी, बंदरो तथा जानवरों द्वारा लगातार फसलों को पहुंचाए जा रहे नुकसान से बचाने हेतु बनाई गई योजना को शीघ्र स्वीकृति दिलाने की मांग की।

यह भी पढ़ें -  जिलाधिकारी विनीत कुमार के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में सुन्दरढुंगा ग्लेशियर क्षेत्र में हताहत एवं लापता हुए पर्यटको एवं स्थानीय नागारिक के खोजबीन का कार्य आज भी चौथे दिन जारी


➡️गोला तथा नंधौर नदी में खनन कार्य में लगे ट्रैक्टरो की ट्रॉलीयो को टैक्स मुक्त करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की
➡️लालकुआं विधानसभा के चोरगलिया से म्यूडी पटरानी तक लगभग 5 किलोमीटर मार्ग बनाने हेतु ताकि बरेली और खटीमा से सीधा रीठा साहिब तक पहुंचा जा सके यह सड़क सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें -  चारधाम यात्रा 2024: श्रद्धालुओं के साथ हरिद्वार में मारपीट, प्रसाद न खरीदने पर दुकानदारों ने कपड़े तक फाड़ दिए


➡️विधानसभा क्षेत्र के लगभग 55 नलकूप जो लो तथा हाई वोल्टेज के कारण संचालित नहीं हो पा रहे हैं, उनमें स्टेबलाइजर लगाने हेतु शीघ्र धनराशि अवमुक्त करने की मांग की। यह योजना लगभग दो माह पूर्व स्वीकृत हो गई है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999