बदलेगा मौसम का मिजाज , इस तारीख को आ रहा है मानसून- आज यहां बरसेंगे बादल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में इस साल मानसून के पहले पहुचनें की संभावना है प्रदेश में दस जून तक मानसून दस्तक दे सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बीते दिनों जारी अपनी रिपोर्ट में इसकी संभावना व्यक्त की है। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया अमूमन उत्तराखंड में 21 जून के बाद मानसून दस्तक देता है। लेकिन, इस साल पड़ी भीषण गर्मी से मानसून समय से पहले पहुंचने की संभावना है।

उन्होंने बताया भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मानसून की मौजूदा रफ्तार देखते हुए इस बार समय से 12 दिन पहले इसके पहुंचने की संभावना व्यक्त की है। बताया इससे पूर्व 15 जून तक मानसून के दस्तक देने की संभावना थी। लेकिन, मौजूदा रफ्तार के कारण पांच दिन पहले मानसून सक्रिय होने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें -  हेमकुंड साहिब में बर्फबारी के चलते दूसरे दिन भी रोकी गई यात्रा, गोविंदघाट व घांघरिया में रुके यात्री


पांच साल में एक बार समय से पहले आया मानसून

उत्तराखंड में मानसून सक्रिय होने की तारीख 21 जून है। लेकिन, पिछले पांच साल में मानसून सिर्फ एक बार समय से पहले पहुंचा है। इसके अलावा हर बार मानसून में एक से दो हफ्ते की देरी हुई है। डॉ. आरके सिंह ने बताया पिछले साल 2021 में 18 जून को मानसून सक्रिय हुआ था। इसके अलावा 2020 में 03 जुलाई, 2019 में 03 जुलाई, 2018 में 28 जून और 2017 में भी 28 जून को मानसून सक्रिय हुआ था।

28 मई के बाद प्री-मानसून देगा राहत

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया 28 मई के बाद प्री-मानसून की बारिश शुरू होने की संभावना है। इससे एक दो दिन के अंतराल पर हल्की बूंदाबांदी होते रहेगी। बूंदाबांदी होने से तापमान ऊपर नहीं जाएगा। 10 जून से मानसून के साथ ही बारिश शुरू हो जाएगी।

यह भी पढ़ें -  यहां आत्महत्या के लिए प्रताड़ित करने करने वाले दो अभियुक्तों को उधम सिंह नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

पांच जनपदों में बारिश का यलो अलर्ट
देहरादून। बारिश की संभावनाओं को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता, बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के गठजोड़ से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञानियों ने 24 घंटे के भीतर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में तेज हवाओं संग बारिश की संभावना जताई है। बिजली गिरने के साथ ही ओलावृष्टि की भी संभावना है। पर्वतीय एंव कहीं कही मैदानी इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। पर्वतीय इलाकों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश की संभावनाओं को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता, बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के गठजोड़ से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999