रुद्रपुर में हत्या का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद सिर कुचलकर की थी हत्या, SSP ने किया खुलासा

खबर शेयर करें -

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में रुद्रपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने शराब के नशे में हुए विवाद के दौरान पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

उधमसिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा के अनुसार, यह घटना शराब पीने के दौरान आपसी कहासुनी के बाद हुई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने गुस्से में आकर एक व्यक्ति पर पत्थर से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल टीमों का गठन कर जांच शुरू की। लगातार सुरागरसी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया है, जिसका इस्तेमाल आरोपी वारदात को अंजाम देने के लिए कर रहे थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  मंत्री कैड़ा ने जिलाधिकारी नैनीताल से वार्ता कर ओलावृष्टि से किसानो को हुए नुकसान का आकलन करने व मुवावजा देने को कहा
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999