यहां महिला की गला रेतकर हत्या , जांच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से बड़ी वारदात की खबर सामने आ रही है यहां महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। भंडारी बाग में घर पर अकेली रह रही एक 75 साल की बुजुर्ग महिला की हत्‍या कर दी गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात व्यक्ति ने गला रेत कर बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी है।

घटना की स्थिति को देखते हुए लूट की आशंका भी जताई जा रही है। बुजुर्ग महिला कमलेश धवन घर पर अकेली रहती थी। उनकी तीन बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें -  जसपुर दौरे पर CM, 25 करोड़ से अधिक की सात परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास


पुलिस के अनुसार बुजुर्ग महिला के पति की कुछ समय पहले मृत्यु हो चुकी है। महिला के पति का ट्रांसपोर्ट का बिजनेस था। एसपी सरिता डोबाल सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया।


स्‍वजनों ने बताया कि शुक्रवार रात से कमलेश धवन का फोन नहीं उठ रहा था। 28 फरवरी को किराएदार ने कमरा खाली किया था। पुलिस ने किसी जान पहचान के व्‍यक्ति पर शक जताया है। क्योंकि बुजुर्ग महिला ने अंदर से गेट खोला था और अंदर जाली वाला दरवाजा भी खुला था।

यह भी पढ़ें -  इस जगह सड़ी गली हालत में मिला शव, इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी


एसपी सरिता डोबाल सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999