अलंकृति रावत बनी सुपर लिटिल मॉडल, यशविनी रावत ने दूसरा व मैत्रेया पंत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

खबर शेयर करें -


हल्दूचौड़।
पंखुड़ियां सांस्कृतिक, पर्यावरण एवं दिव्यांग कल्याण समिति के तत्वाधान में ऑनलाइन सुपर लिटिल मॉडल-2021 (सीजन-2) प्रतियोगिता में 11 फाइनालिस्ट के बीच में कड़ा मुकाबला हुआ।
इस दौरान अनुभवी निर्णायकों के द्वारा चार राउंड के बाद अलंकृति रावत ने प्रथम स्थान, यशविनी रावत ने दूसरा व मैत्रेया पंत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता की निर्णायक मिस कुमाऊ-2018 की विनर चंद्रा नेगी, मिस कुमाऊ-2018 की प्रथम रनर अप दीक्षा नेगी व मिस कुमाऊ-2020 की प्रथम रनर अप वर्षा सूर्या थी। इस दौरान संस्थाध्यक्ष रिम्पी बिष्ट ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 13 वर्ष तक के बच्चों को अपनी छुपी हुई प्रतिभा दिखाने का यह बेहतरीन मंच रहा। उन्होंने बताया कि यह अपने आप में अनूठा अनुभव था जिसमे इंट्रो, टेलेंट कैटवाक व प्रश्न उत्तर राउंड थे।
इस दौरान योगेश बुधलाकोटी, कौस्तुभ चंदोला, हरेन्द्र असगोला, सुमित बिष्ट, नवनीत चौहान, पवन पाठक, मुस्कान बिष्ट, प्रियंका गोस्वामी, डॉली अग्रवाल, गंगा राणा, मनीष गोस्वामी, सोनी मिश्रा, प्रिया रंधावा, डिम्पल ऐठानी व पुष्पेन्द्र चंचल उपस्थित थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  लव मैरिज के बाद भी पति पत्‍नी पर करता था शक, यूपी से घुमाने के बहाने लाया उत्‍तराखंड उतारा मौत के घाट

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999