दुल्हनिया लेने सात समंदर पार पहुंचा विदेशी दूल्हा, यहाँ गंगा किनारे लिए फेरे

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड: दुल्हनिया लेने सात समंदर पार पहुंचा विदेशी दूल्हा, हिंदू रीति रिवाज संग गंगा किनारे लिए सात फेरे विदेशी मेहमान भी अब भारतीय संस्कृति के मुरीद हो रहे हैं। यही कारण है कि सात समंदर पार विदेशी दूल्हा दुल्हनिया लेने उत्तराखंड पहुंच गया। दोनों ने भारतीय संस्कृति के साथ गंगा किनारे सात फेरे लिए और एक दूजे के हो गए।

दरअसल, कनाडा के चार्ली रास और हरिद्वार की प्राची शर्मा एक दूसरे को दिल दे बैठे। बुधवार को ऋषिकेश के तपोवन में नीमबीच के तट पर चार्ली और प्राची अग्नि को साक्षी मानकर एक दूसरे के साथ विवाह बंधन में बंधे। प्राची कनाडा में एक कॉरपोरेट कंपनी में मैनेजर है। वहीं चार्ली कनाडा में चिकित्सक हैं। दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। फिर दोनों ने भारतीय संस्कृति और रीति रिवाज के साथ शादी करने का फैसला लिया।

यह भी पढ़ें -  सड़क हादसे में युवक की मौत

प्राची ने बताया कि वह हरिद्वार के शिवालिक नगर की रहने वाली हैं। कनाडा में उनकी मुलाकात चार्ली रास हुई थी। लंबे समय तक मुलाकात के दौरान दोनों ने एक दूसरे के साथ शादी करने का फैसला लिया। चार महीने पहले जब वे दोनों ऋषिकेश घूमने आए तो चार्ली ने तपोवन के गंगा तट पर शादी करने की इच्छा जताई थी।

यह भी पढ़ें -  अजब शिक्षक की गजब कहानी, 20 साल से शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षक निकला 10वीं फेल…

फिर उन्होंने उसी समय शादी के लिए तपोवन का एक होटल पैलेस बुक कर दिया था।चार्ली ने बताया कि उनको भारतीय संस्कृति और रीति रिवाज बेहद पसंद हैं। इसीलिए उन्होंने भारतीय दुल्हन को अपनी जीवन साथी चुना है। कहा वह इस शादी से बहुत खुश हैं।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999