गहरी खाई में गिरने से युवक की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क हादसे और दुर्घटनाओं के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, वहीं दुखद खबर सामने आ रही है। देर शाम को यहां दिल्ली से घूमने आये एक युवक की गहरी खाई में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात को डायल 112 द्वारा SDRF को अवगत कराया गया कि मसूरी क्षेत्रान्तर्गत जॉर्ज एवेरेस्ट में एक व्यक्ति गहरी खाई में गिर गया है। उक्त सूचना मिलते ही पोस्ट सहस्रधारा से HC सुशील कुमार के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।उक्त युवक अपने 3 अन्य साथियों के साथ कल दिल्ली से ऋषिकेश आया हुआ था। आज ऋषिकेश से मसूरी घूमने आए हुए थे। जॉर्ज एवेरेस्ट पर पत्थर से पैर फिसलकर अनियंत्रित होने से युवक लगभग 750 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

यह भी पढ़ें -  पंखुड़ियाँ संस्था व एनयूजेआई(इंडिया) हल्दूचौड़ ने जीजीआईसी धोलाखेड़ा स्कूल की टॉपर्स छात्राओं को सम्मानित किया।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए अत्यंत विषम परिस्थितियों में रात्रि के घनघोर अंधेरे के बीच रोप की सहायता से खाई में उतरकर उक्त युवक तक पहुँच बनाई। युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी।SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए उक्त युवक के शव को स्ट्रैचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

यह भी पढ़ें -  कैंप कार्यालय में डीएम ने रेलवे अधिकारियों के साथ अतिक्रमण हटाने को लेकर की अहम बैठक

मृतक का विवरण – उमेश कुमार पुत्र स्व0 ब्रहम कुमार, उम्र- 29 वर्ष, निवासी- डिंडखेड़ा, थाना- कोंदला, जिला- साम्बली, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी- कल्याणपुरी, दिल्ली।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999