रुद्रपुर में मुख्यमंत्री का विरोध करने जा रहे किसानों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार जनपद में पहुंच रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विरोध करने जा रहे किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद भारी संख्या में पहुंचे किसानों रोड जाम कर दिया। किसानों की मांग है कि गिरफ्तार किये गये किसानों को तुरन्त रिहा किया जाये।

पहले ही आशंका जताई जा रही थी कि किसान तीन खेती कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विरोध कर सकते हैं। वही हुआ भी, भारी संख्या में काले झण्डे लेकर पहुंचे किसानों ने गांधी पार्क की तरफ कूच कर दिया। किसान पुलिस द्वारा लगाई गई एक बेरिकेटिंग तोड़ते हुए आगे बढ़ गए। जिसके बाद हरकत में आयी पुलिस ने किसानों को रास्ते में ही रोक कर गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें -  कांग्रेस की परिवर्तन रैली में उमड़ा जनसैलाब। भष्ट्राचार मंहगाई बेरोजगारी को लेकर जनता ने दिया परिवर्तन रैली को भारी जनसमर्थन।

इस समय हालात तनाव पूर्ण बताये जा रहे हैं। किसानों द्वारा 15 मिनट में गिरफ्तार किये गए किसान नेता जीतू और अन्य किसानों को रिहा करने का अल्टीमेटम दिया है। अब देखना ये होगा कि पुलिस प्रशासन गिरफ्तार किये गए किसानों को कब रिहा करता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999