लालकुआं में चोरी करने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे

खबर शेयर करें -

गौला रोड सेंचुरी गेट के सामने यशपाल भंडार में हुई ताला तोड़कर चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने लालकुआं के तीन युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है, वहीं चौथे की तलाश जारी है। साथ में उनके द्वारा चोरी किया गया माल भी बरामद हुआ है।
गोला रोड यशवंत सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी गोला रोड बाईपास संजय नगर बिंदुखत्ता ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि बीते 12 एवं 13 की मध्यरात्रि को उसकी दुकान का ताला तोड़कर ₹1500 नगद तथा बीड़ी सिगरेट व रजनीगंधा चोरी कर लिए थे जिस पर पुलिस ने आज कार्रवाई करते हुए राजू कश्यप उर्फ चपटा निवासी रेलवे फाटक उम्र 21 वर्ष अरशद खान निजाम उर्फ गुड्डू लाइन पर संजय नगर रेलवे फाटक तथा विधि विवादित अवयस्क निवासी खड्डी मोहल्ला लालकुआं के कब्जे से पुलिस को चोरी किया गया माल ₹3700 नगद,सिगरेट की डिबिया, बीड़ी के बंडल और गुटखा बरामद हुआ पुलिस ने इन तीनों का चालान कर दिया ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में हुई हिंदी फीचर फिल्म “अपना आकाश” की शूटिंग पूरी! पहाड़ के ग्रामीण परिवेश व संघर्ष की दिखेगी झलक !
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999