घर का नक्शा पास कराने की प्रक्रिया होगी आसान

खबर शेयर करें -

आज के दौर में घर का नक्शा पास कराने के लिए आवेदक को महीनों चक्कर काटने पड़ते हैं विभिन्न प्रक्रियाओं से होकर गुजर कर विकास प्राधिकरण से बमुश्किल आवासीय नक्शा पास होता है। इसको देखते हुए अब राज्य के शहरी विकास मंत्री ने पहली ही बैठक में भवन का नक्शा पास करने की प्रक्रिया सुगम करने के निर्देश दिए हैं। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने शुक्रवार को विधानसभा में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक की और कहा कि 15 दिन में आवासी और 30 दिन में व्यवसायिक नक्शा पास करने की विधि का कड़ाई से पालन करना होगा।

शहरी विकास मंत्री ने निर्देश दिए कि प्राधिकरण की ओर से पास किए गए नक्शे की जानकारी वेबसाइट में भी अपलोड की जानी चाहिए यदि कोई आर्किटेक्ट बार-बार आपत्ति वाला नक्शा प्रस्तुत करें तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी होनी चाहिए इसके अलावा प्राधिकरण में जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए साथ ही उन्होंने कहा कि अवैध प्लाटिंग अवैध निर्माण का सर्वे कराकर सख्त कदम उठाने और सर्वे रिपोर्ट 15 मई तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा श्रद्धालुओं से भरी बस 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी 26 यात्रियों की मौके पर मौत 2 घायल
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999