बड़ी खबर-धामी के पिता का निधन,इन्होंने किया शोक व्यक्त

खबर शेयर करें -

बिंदुखत्ता। उत्तराखंड डेरी फेडरेशन के पूर्व डायरेक्टर व वरिष्ठ कांग्रेस नेता भगवान सिंह धामी के पिता नहीं रहे। बिंदुखत्ता भूमि आंदोलन के नेता रहे भगवान धामी के पिता मदन सिंह धामी कई दिन से अस्वस्थ चल रहे थे। कल उन्होंने अपने आवास में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज चित्रशिला घाट रानीबाग में किया जाएगा।

मदन सिंह धामी के निधन पर कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, विधायक डॉ मोहन बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा सहित जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने दुःख व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें -  कार में आग लगने से कार सवार दो भाइयों की मौत, तीन लोग गंभीर

आज चित्र शीला घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया उनके पुत्रों ने चिता को मुखाग्नि दी । रूप सिंह जीना जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला भाजपा नेता इंदर सिंह बिष्ट हरीश बिसाती वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र सिंह बोरा भास्कर भट्ट गोविंद बल्लभ भट्ट राजेंद्र सिंह बिष्ट समेत सैकड़ों लोग शोभायात्रा में शामिल हुए।

Advertisement