यहां चार आदमियों पर आकाशीय बिजली गिरने की दुखद खबर सामने आ रही, 1 की मौत 3 घायल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम बिगड़ा हुआ है यहां झोकेदार हवाओ, तेज बिजली कड़कने के साथ ही जमकर बारिश हो रही है उत्तराखंड में बिगड़े हुए मौसम का प्रकोप उत्तरकाशी पुरोला में देखने को मिला। यहां से चार आदमियों पर आकाशीय बिजली गिरने की दुखद खबर सामने आ रही है।कंडियाल गांव के मदनी तोक में खेतों में काम कर रहे चार लोगों पर आकाशीय बिजली गिर गई। ग्रामीणों ने चारों लोगों को सीएचसी पुरोला पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें -  पति के दोस्त से चल रहा था पत्नी का अवैध प्रेम प्रसंग,विरोध करने पर प्रेमी से ही करवा दी पति की हत्या,ऐसे खुला राज


घायल हुए व्यक्ति

• चंद्र सिंह ज्याड़ा (55) पुत्र अजयपाल

• निखिल (24) पुत्र खुशपाल

अशोक (18) पुत्र खुशपाल

अभिषेक (26) पुत्र धृपाल ज्याड़ा की उपचार के दौरान मौत-हो गई

तों में धान की रोपाई कर लोगों पर आकाशीय बिजली गिरने से उसकी जद में आने से एक युवक की मौत हो गई। तीन गंभीर घायल हो गए हैं। दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया है। एक को उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव मेहरा ने उपचुनाव हेतु कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने पर दी शुभकामनाएं

एसडीएम पुरोला देवानंद शर्मा ने जानकारी देते बताया कि विकासखंड के कंडियाल गांव में अपने खेतों में धान की रोपाई कर रहे लोगों पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिसके जद में आने से चार लोग घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला लाए। जहां उपचार के दौरान अभिषेक (24) पुत्र घृपाल ज्याडा की मौत हो गई। दो घायलों चंद्र ज्याडा (55) पुत्र अजय पाल और अशोक 18 पुत्र खुशपाल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर किया गया। निखिल को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय विधायक दुर्गेश्वर लाल ने अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया है और घायलों को हर सम्भव उचित उपचार का भरोसा दिया है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999