राम जन्मभूमि में भव्य मंदिर निर्माण निधि समर्पण महाअभियान के तहत लालकुआं में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शाखा लालकुआं ने निकाली प्रभातफेरी

खबर शेयर करें -

लालकुआँ। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि में भव्य मंदिर निर्माण निधि समर्पण महाअभियान के तहत लालकुआं में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शाखा लालकुआं के नगर के स्वयं सेवकों द्वारा प्रत्येक वार्ड में प्रातः 6 बजे से प्रभातफेरी के दौरान जनजागरण कर जय श्री राम का जयघोष कर गली गली जा कर लोगो को जागरूक किया गया।
वार्ड नम्बर 5 में आयोजित जनजागरण अभियान के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ता वार्ड 5 निवासी भाजपा मण्डल महामंत्री राजकुमार सेतिया के निवास पर पहुंचे जहां राम भक्तों का स्वागत किया गया। इस दौरान स्वयं सेवकों ने गली गली में घूम कर क्षेत्रवासियों को श्री राम मंदिर के भव्य निर्माण में अपना सहयोग देने के लिए जागरूक किया। तथा आगामी 15 जनवरी से श्री राम मंदिर निर्माण हेतु धन संग्रह करने हेतु लोगो को प्रेरित किया।
इस दौरान स्वयंसेवक अनिल मेलकानी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के केन्द्रीय आव्हान पर विभिन्न वार्डों में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के निर्माण को लेकर 15 जनवरी से 5 फरवरी तक महासम्पर्क अभियान चलाया जाना है। जिसमें प्रत्येक हिंदू घरों में कार्यकर्ताओं की टोलियां संपर्क कर और तीर्थ क्षेत्र के निर्माण के लिए सहयोग निधि एकत्रित करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप मे श्री राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ परिवार से आये राधेश्याम यादव, अनुरुद्ध यादव, अनिल मेलकानी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, वरिष्ट भाजपा कार्यकर्ता सुभाष रस्तोगी, दीना नाथ राजभर, चौधरी सर्वदमन सिंह, लक्ष्मीकांत, पंकज बत्रा,भाजपा महामंत्री राजकुमार सेतिया एवं उनके परिवार ने उक्त जनजागरण कर रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ताओं व सहयोग निधि संग्रह टीम का स्वागत किया। बाद में प्रसाद वितरण किया गया।
फोटो परिचय- अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए नगर में संकीर्तन करते राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  मण्डलायुक्त दीपक रावत ने शनिवार को आयुक्त कैम्प कार्यालय, हल्द्वानी में कुमाऊं मण्डल के फरियादियों की जनता दरबार लगाकर जनसमस्याएं सुनी