अखिल भारतीय किसान महासभा ने किसान कृषि कानूनों व श्रम संहिताओं की प्रतियां जलाई।

खबर शेयर करें -

लालकुआं। अखिल भारतीय किसान महासभा ने आज अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के आव्हान पर किसान कृषि कानूनों व श्रम संहिताओं की प्रतियां बिंदुखेड़ा, बिन्दुखत्ता चौराहे पर जलाई।
इस अवसर पर हुई सभा को संबोधित करते हुए किसान महासभा के जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह जंगी ने कहा कि मोदी सरकार अम्बानी-अडानी और कॉरपोरेट घरानों के पक्ष में इस दृण निश्चय के साथ खड़ी है कि अगर मजदूर किसानों को बर्बाद भी करना पड़े तो बेहिचक कर दे। हाल ही में 44 श्रम कानूनों को खत्म कर 4 नए श्रम कोड लाना और किसानों के खिलाफ कृषि कानून लाना इस बात का स्पष्ट संकेत है। ये श्रम कोड और कृषि कानून मजदूर-किसानों की गुलामी के दस्तावेज हैं। इसलिए किसान-मजदूर संघठनो के आव्हान पर लोहड़ी पर्व के अवसर पर इन श्रम कोड व कृषि कानूनों की प्रतियां फूंकी जा रही हैं।
इस अवसर पर ललित मटियाली, विमला रौथाण, चंदन राम, खीम वर्मा, कमल जोशी,किशन बघरी, आनंद दानू, बिशनदत्त जोशी, गोविंद जीना आदि लोग उपस्थित थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  क्राइम कंट्रोल के लिए पुलिस ने व्यापारियों से मांगे सुझाव।