समिति राज्य के सभी समुदाय के लोगो के साथ विचार एव सुझाव लिए जा रहे-न्यायाधीश सेवानिवृत्त रंजना प्रकाश देसाई

खबर शेयर करें -

नैनीताल,
उत्तराखंड शासन द्वारा गठित समान नागरिक सहिंता की विशेषज्ञ समिति के चैयरपर्सन माननीय न्यायाधीश सेवानिवृत्त रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता मे सोमवार को राज्य अतिथि गृह, नैनीताल में समान नागरिक सहिंता एक्ट चैयरपर्सन व सदस्यों द्वारा समान नागरिक सहिंता का परीक्षण एवम क्रियान्वयन हेतु बैठक आयोजित हुई जिसमे ईसाई समुदाय व बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से वार्ता, चर्चा ,एव विचार विमर्श लिए गये ताकि एक्ट मे सम्मिलित किया जा सके।


चैयरपर्सन माननीय न्यायाधीश सेवानिवृत्त रंजना प्रकाश देसाई ने कहा की समिति राज्य के सभी समुदाय के लोगो के साथ विचार एव सुझाव लिए जा रहे है समिति उन पर गम्भीरता से अध्यन कर उत्तराखंड शासन को रिपोर्ट को प्रस्तुत करेगी ताकि समान नागरिकता सहिंता एक्ट मे सम्मिलित कर एक सशक्त एक्ट बन सके। ने कहा कि अभी तक जनपद भ्रमण के दौरान सवा दो लाख सुझाव और विचार प्राप्त हो चुके हैं।
बैठक के दौरान ईसाई समुदाय एवं बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा अपने विचार एवं सुझाव रखें मैं शादी की उम्र 18 से 21 या अधिक रखने, संपत्ति में लड़का लड़की के साथ ही तीसरा हिस्सा माता-पिता का भी हो, रिलेशनशिप के दौरान जो बच्चे पैदा होते हैं उनकी देखरेख हेतु कानून , बच्चे को गोद लेने, शादी का रजिस्ट्रेशन, तलाक, बाल विवाह, रजिस्ट्रीकरण आदि पर अपने विचार और सुझाव दिए।

यह भी पढ़ें -  एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले भी बन सकेंगे मतदाता, जारी हुआ विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम

बैठक मे विशेषज्ञ समिति के चैयरपर्सन के साथ समिति के सदस्य माननीय न्यायधीश सेवानिवृत्त प्रमोद कोहली, सदस्य सामजिक कार्यकर्ता मनु गौर, सेवानिवृत्त आईएएस शत्रुघ्न शामिल ,अपर जिलाधिकार अशोक कुमार, शिवचरण दिवेदी,एसडीएम राहुल शाह, तहसीलदार नवाजिश खलिक,ईओ नगर पालिका नैनीताल पुजा के साथ ही ईसाई समुदाय के फादर नवीन, जीके ननवाल,विलसन व बार एसोसिएशन के गोपाल वर्मा, ममता बिष्ट, अमन चड्डा, निरज शाह आदि पदाधिकारियों उपस्थित थे।

अपर जिला सूचना अधिकारी नैनीताल। 7055007024

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999