ससुरालियों ने धर्म परिवर्तन के लिए बनाया दबाव तो युवक ने कर ली आत्महत्या

खबर शेयर करें -

ऊधम सिंह नगर जिले के पंतनगर में धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने पर युवक के आत्महत्या करने का मामला सामना आया है। मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पत्नी समेत पांच ससुरालियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जांच की जा रही है, इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

मोहित ने राबिया से की थी कोर्ट मैरिज
पंतनगर मस्जिद कालोनी निवासी मायावती पत्नी राजेश कुमार ने कोर्ट को सौंपे शिकायती पत्र में कहा था कि उसके पुत्र मोहित कुमार ने वर्ष 2017 में किच्छा चीनी मील के पीछे रहने वाली राबिया पुत्री तौफीक अहमद से कोर्ट मैरिज की थी। विवाह के बाद 2018 में एक पुत्र पैदा हुआ। जिसके बाद से पुत्रवधू राबिया ने अपने मायके में फोन कर उनके घर में अशांति फैलाने लगी।

यह भी पढ़ें -  पर्यटकों से भरी नाव डूबने से 21 लोगो की हुई मौत।

मुस्लिम धर्म अपनाने का बनाया था दबाव
विवाद बढ़ने लगा तो मोहित अपनी पत्नी राबिया को लेकर पंतनगर में ही सरकारी आवास पर रहने लगा। मायावती का आरोप था कि अलग रहने के बाद उसके पुत्र मोहित ने बताया कि पत्नी राबिया और उसके दोनों भाई रिजवान और फैजान तथा माता-पिता उसे धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए दबाव बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  मा0 व्यय प्रेक्षक विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 बी0एल0 सिंह द्वारा आज जिला सभागार में वर्चुअल माध्यम से नोडल अधिकारी निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण समिति, वी0एस0टी, वी0वी0टी, ए0टी, एफ0एस0टी, एस0एस0टी, एम0सी0एम0सी समितियों के साथ बैठक की

प्रताड़ना से आहत होकर की खुदकुशी
29 अप्रैल 2021 को राबिया बिना बताए अपने पुत्र रौनक को लेकर लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब वह नहीं मिली तो पंतनगर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई। इस दौरान पुलिस ने बताया कि राबिया अपने पुत्र के साथ किच्छा में है।

इसका पता चलते ही मोहित कई बार अपनी पत्नी व बच्चे से मिलने के लिए किच्छा गया लेकिन, राबिया ने धर्म परिवर्तन न करने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। राबिया के दुर्व्यवहार, अपमान एवं मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर उसके पुत्र ने 30 अप्रैल 2021 को आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें -  ननदोई के साथ प्यार में डूबी महिला ने कर दिया पति का ही कत्ल

कोर्ट के आदेश पर ससुरालियों पर केस
मायावती ने इसकी शिकायत उसने पुलिस से की कार्रवाई नहीं हुई। इधर, कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने राबिया पुत्री तौफीक अहमद, रिजवान पुत्र तौफीक अहमद, फैजान पुत्र तौफीक अहमद, तौफीक अहमद और तौफीक अहमद की पत्नी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।

थानाध्यक्ष पंतनगर राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है, इसके बाद आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999