Uttarakhand Budget Session : सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू

खबर शेयर करें -

uttarakhand budget news

Uttarakhand Budget Session : विधानसभा सत्र का आज दूसरा दिन है. सदन की कार्रवाई से पहले विपक्ष के नेताओं ने सदन के बाहर सीढ़ियों में बैठकर सत्र की अवधि बढ़ाने समेत स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन किया.

सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों में शुरू हुई नोंक-झोंक

विधानसभा सत्र की कार्यवाही शुरू होती ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों में नोंक-झोंक शुरू हो गई. सदन के पहले दिन कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट द्वारा अभद्र भाषा के प्रयोग को लेकर हंगामा हुआ. बीजेपी विधायक रेनू बिष्ट ने ये मुद्दा उठाया. जिसके बाद भाजपा के कई विधायक रेनू बिष्ट के समर्थन में खड़े हो गए. बीजेपी विधायक मदन बिष्ट से माफी मांगने को लेकर हंगामा कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी -डीएम इस दिन करेंगी जन संवाद, काठगोदाम वार्ड संख्या 1 से वार्ड संख्या 10 तक जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन

सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू

उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है. कांग्रेस ने नियम 310 के तहत स्मार्ट मीटर पर चर्चा की मांग की. विधानसभा अध्यक्ष ऋतू खंडूरी ने नियम 58 तक चर्चा की अनुमति दी.

सदन सत्र की कार्रवाई से पहले विपक्ष का प्रदर्शन

विधानसभा सत्र की अवधि बढ़ाने स्मार्ट मीटर लगाने, भू कानून और मूल निवास लागू करने को कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं. नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस नेताओं के साथ धरने पर बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  पुलिस और गौ तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में दो गौ तस्करो के पैर में गोली लगने से हुए घायल ,जबकि दो तस्कर मौके से फरार
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999