पवनदीप राजन की बहन की शादी आज, अरुणिता समेत आ रहे हैं बॉलीवुड के कई बड़े सितारे!

खबर शेयर करें -



चंपावत : इंडियन आइडल और बॉलीवुड गायक पवनदीप राजन के घर जश्न का माहौल है. और हो भी क्यों ना उनकी बड़ी बहन चांदनी की शादी जो है। जी हां बता दें कि आज 7 फरवरी को पवनदीप राजन की बहन की शादी है। पवन दीप राजन फरीदाबाद से घर चंपावत पहुंचे और बहन की शादी की तैयारियों में बिजी हैं। जानताकी मिली है कि पवनदीप राजन ने इंडियन आइडल के टॉप 15 प्रतिभागियों को शादी का कार्ड भेजा है। परवनदीर राजन की बहन की शादी में फिल्म इंडस्ट्री से भी दिग्गजों के पहुंचने की आशंका है।


आपको बता दें कि शादी में इंडियन आइडल की रनरअप व पवनदीप की मित्र अरुणिता कांजीलाल के भी पहुंचने की उम्मीद है। रविवार को गणेश पूजन व महिला संगीता व शाम को मेंहदी के साथ शादी कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। शादी में कई फिल्मी हस्तियों के आने की उम्मीद है। चांदनी की शादी नारायण से होने जा रही है। नारायण का अपना बिजनेस हैं। उनका कपड़ों का शोरूम हैं। इसके घर पर जोर शोर से तैयारी चल रही है।

यह भी पढ़ें -  विधानसभा के करणपुर मंडल में महा जनसंपर्क अभियान के तहत सहभोज टिफिन पर चर्चा की


जानकारी मिली है कि पवनदीप राजन की बहन की शादी में इंडियन आइडल के तीनों जज विशाल डडलानी, नेहा कक्कड़, हेमेश रेशमिया के भी आने की उम्मीद हैं। आपको बता दें कि चंपावत निवासी पवनदीप ने 12 की ट्रॉफी अपने नाम की थी। पवनदीप के पिता सुरेश राजन संगीत शिक्षक भी हैं

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999