बड़ी खबर-दिग्गज नेता दिनेश धनै के बेटे पर रेप का आरोप, शादीशुदा महिला की आबरू लूटी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के राजनेताओं के बेटे अपने पिता की साख के दम पर गंभीर अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। बीते साल पूर्व राज्यमंत्री विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य ने अंकिता भंडारी की हत्या कर दी।


अब उत्तराखंड जन एकता पार्टी के नेता दिनेश धनै के बेटे का बड़ा कांड सामने आया है। एक महिला ने पूर्व मंत्री दिनेश धनै के बेटे कनक धनै पर दुष्कर्म और मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, मामले की जांच की जा रही है। पुलिस मामले में जल्द ही पीड़ित के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराएगी। ऋषिकेश के रायवाला थाने में इस संबंध में केस दर्ज हुआ है। आरोपी कनक धनै भी उत्तराखंड जन एकता पार्टी से जुड़ा है। उसके खिलाफ देहरादून निवासी 30 वर्षीय शादीशुदा महिला ने लिखित शिकायत दी है। जिसमें महिला ने बताया कि वो कनक धनै से सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम के जरिए मिली थी।

यह भी पढ़ें -  सातवीं में पढ़ने वाली स्कूल के लिए निकली नाबालिग का अपहरण व दुष्कर्म


अप्रैल 2021 में कनक ने उसे मिलने के लिए बुलाया। इस दौरान डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने महिला का नंबर ब्लॉक कर दिया। अपने साथ हुई घटना से महिला इस कदर डिप्रेशन का शिकार हो गई कि उसने सुसाइड की भी कोशिश की। महिला के मुबातिक 13 जनवरी को वो छिद्दरवाला में कनक धनै से मिली थी। इस मुलाकात के दौरान आरोपी कनक धनै ने उसके साथ मारपीट की। उसे जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद पीड़ित महिला शिकायत लेकर थाने पहुंची। थाना अध्यक्ष कुलदीप पंत ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कनक धनै के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और 323 के तहत दुष्कर्म-मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिशें तेज कर दी गई हैं।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999