मां की मौत की खबर सुनते ही बेटे को लगा सदमा, मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। मां की मौत की खबर सुनते ही बेटे को गहरा सदमा लगा । उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मूलरूप से बाजपुर निवासी 45 वर्षीय रिकी सिंह पुत्र बच्चन सिंह मुखानी के बजूनियाहल्दू में मजदूरी करता था। सोमवार देर शाम रिकी के पास घर से फोन आया। फोन करने वाले ने रिकी सिंह की मां की मृत्यु होने की जानकारी दी।

यह खबर सुनते ही रिकी सिंह को गहरा सदमा लगा और उसकी तबीयत बिगड़ गई। मकान मालिक मकान मालिक घनश्याम ने उसे घर के आंगन में बेसुध पड़ा देखा तो तुरंत एसटीएच में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  माता पिता से मनमुटाव के बाद नाबालिग बेटी ने खुद के ऊपर मिट्टी तेल डालकर लगाई आग,अस्पताल में भर्ती


मुखानी के थाना प्रभारी प्रमोद पाठक ने बताया कि मृतक के मुंह से झाग निकल रहा था। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999