गोला खनन संघर्ष समिति लंबे समय से धरने में बैठे ओवरलोड को लेकर कोर्ट में गए थे आज कोर्ट में ओवरलोड न आने पाए परिवहन विभाग को सख्त निर्देश दिए

खबर शेयर करें -

आज गौला खनन संघर्ष समिति ने ओवरलोड को लेकर एक बहुत बड़ी जीत कोर्ट से हासिल की है। पूर्व में गौला खनन संघर्ष समिति के धरने में लंबे समय से बैठे गगन पारसकर ने गौला में चल रहे ओवरलोड को लेकर कोर्ट गए थे। आज उनके वकील दुष्यंत मैलानी ने हाईकोर्ट मैं अपना पक्ष रखा । जिस पर कोर्ट ने स्टे दे दिया और जुलाई की तारीख दी साथ में परिवहन विभाग को सख्त निर्देश दिए कि ओवरलोड बिल्कुल ना आए इस मौके पर याचिकाकर्ता गगन पारसकर गौला खनन संघर्ष समिति के धरने में आए वहां पर बैठे वाहन स्वामियों ने उनका मुंह मीठा कर स्वागत किया। संयोजक रमेश चंद्र जोशी ने कहा कि यह हमारी एक बहुत बड़ी जीत है और यह एक ऐतिहासिक आंदोलन है जिसमें हमारी अभी तक सभी मांगे पूरी हुई हैं इसके लिए उन्होंने कोर्ट का आभार व्यक्त किया । जोशी ने कहा कि अगर स्टोन क्रेशर वाहन स्वामीयों को उचित रेट देते हैं तो सभी वाहन शीघ्र ही गौला से आरबी एम लाएंगे।आज धरना देने वालों में जीवन कबडवाल, जीवन बोरा, भगवान धामी, सुरेश चंद जोशी, रमेश चंद्र जोशी, इंदर सिंह नयाल, राजू चौबे, गोकुल भट्ट, गणेश वीर खानी, रमेश कांडपाल,पुरन पाठक, नवल जोशी ,नवीन जोशी, नवीन पाठक, इंदर सिंह नयाल ,हेम चंद्र दुर्गापाल सहित सैकड़ों वाहन स्वामी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में होगी 381 महिला व पुरुष होमगार्ड की भर्ती, अपर मुख्य सचिव ने प्रक्रिया जल्द शुरू करने का दिया आश्वासन
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999