आफताब के थे कई लड़कियों से संबंध

खबर शेयर करें -

श्रद्धा मर्डर केस में पुलिस की जांच जारी है। दिल्ली पुलिस गुरुवार को आफताब को साकेत कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस कोर्ट से उसकी और हिरासत मांगेगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार श्रद्धा वाकर हत्याकांड की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की टीम कोर्ट में करीब एक हफ्ते की रिमांड देने की अपील कर सकती है। वहीं पुलिस आफताब का नार्को टेस्ट भी कराना चाहती है। जांच में पता चला है कि आफताब कई डेटिंग ऐप्स पर एक्टिव था और महिला मित्रों के संपर्क में था।

यह भी पढ़ें -  शांतिपुरी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा घटना में शामिल तीन लोगों को किया पुलिस ने गिरफ्तार,JCB मशीन पकड़ने के बाद बढ़ी थी रंजिश।


OLX पर बेचा पुराना मोबाइल
पुलिस को आफताब के कई और महिला मित्रों के बारे में जानकारी मिली है। श्रद्धा की हत्या के बाद आफताब ने अपना पुराना मोबाइल फोन ऑनलाइन कंपनी ओएलएक्स पर बेचा था। दिल्ली पुलिस को ये पक्का शक है कि आफताब श्रद्धा को मारने के बाद कई और महिलाओं के संपर्क में था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को आफताब की श्रद्धा के आलावा कई महिला मित्रों की जानकारी मिली है। इतना ही नही जांच में सामने आया है की वो पिछले कुछ समय में ही कई सिम का इस्तेमाल कर चुका है। ज्यादातर महिलाएं उसके संपर्क में डेटिंग एप से आई थी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- यहां देर शाम खाई में जा गिरी कार, व्यक्ति की हुई मौत, परिजनों को दी सूचना


जुर्म कबूल किया
महरौली इलाके में आफताब ने श्रद्धा की कथित रूप से हत्या कर दी थी। उसने श्रद्धा के शव के करीब 35 टुकड़े कर उन्हें लगभग तीन सप्ताह तक 300 लीटर की क्षमता वाले फ्रिज में रखा और फिर कई दिनों में धीरे-धीरे कर उन्हें दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में फेंक दिया। आफताब ने पूछताछ के दौरान कबूल कर लिया है कि उसने श्रद्धा वॉल्कर की हत्या की थी। उसने बताया कि बीते 18 मई को उसने श्रद्धा की हत्या की थी।
पुलिस को अभी तक शव के कई पार्ट मिले हैं। जो हड्डियां बरामद हुई हैं वो सभी शरीर के पिछले हिस्से की हैं। खास कर री़ढ़ की हड्डी के निचले हिस्से की। इसका फॉरेंसिक टेस्ट किया जा रहा है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999