नगर निकायों का कार्यकाल हुआ समाप्त, आज से सभी निकायों में तैनात होंगे प्रशासक

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों का कार्यकाल शुक्रवार को पूरा होने के साथ ही अब शनिवार (आज) से सभी निकायों में प्रशासक तैनात हो जाएंगे। शासन द्वारा इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।

ज्ञात हो कि नगर निकायों का पांच वर्ष का कार्यकाल एक दिसंबर को पूर्ण हो गया है। प्रमुख सचिव शहरी विकास आरके सुधांशु ने बताया कि नगर निगम रुड़की का चुनाव बाद में हुआ था, वहां केवल मेयर पद का चुनाव होना है। बाकी बोर्ड पूर्व की भांति ही कार्यरत रहेगा। वहीं, नगर पालिका श्रीनगर के उच्चीकरण के बाद नगर निगम बनने के चलते वहां भी प्रशासक नहीं होगा। बाकी देहरादून नगर निगम समेत सभी निगमों, पालिकाओं, नगर पंचायतों में दो दिसंबर से प्रशासक तैनात हो जाएंगे। प्रशासक के तौर पर सभी जिलों के जिलाधिकारियों को तैनात किया गया है। जिलाधिकारी अपने हिसाब से अब निकायों की सभी व्यवस्थाएं देखेंगे। अभी नगर निकाय के चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची तैयार करने एवं एकल सदस्यीय समर्पित आयोग की ओर से ओबीसी का सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है जिसके बाद ही निकाय चुनाव हो पाएंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  मुख्य सचिव एसएस संधू द्वारा सभी जिला अधिकारियों एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की बैठक