यहां बाइक की सर्विस कराने आए युवक की ट्राला की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

पंतनगर। नगला बाईपास पर रविवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है सड़क हादसे में अल्मोड़ा के दन्या निवासी युवक की मौत हुई है बताया जा रहा है कि रविवार देर शाम पंतनगर नगला बाईपास में बाइक की सर्विस कराने आए युवक की ट्राला की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज दिया।

रविवार की देर शाम को अल्मोड़ा के दन्या निवासी रमेश कुमार पांडे (26) पुत्र भवानी दत्त पांडे बाइक की सर्विस कराने के लिए नगला स्थित होंडा के शोरूम पर पहुंचा था। इस दौरान रमेश शोरूम से सड़क क्रॉस कर पास की दुकान में जा रहा था। इसी बीच वह ट्राले की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें -  केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा जल्द सुचारू होगा भवाली-नैनीताल मार्ग।

घायल रमेश को स्थानीय लोग 108 एंबुलेंस की मदद से रुद्रपुर जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्राला लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पंतनगर पुलिस फरार ट्राला चालक की तलाश कर रही है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं, उत्तराखण्डवासियों के जीवन में मूलभूत परिवर्तन लाना है: यादव
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999