यहां ट्रक का टायर बदल रहा था चालक, कैंटर ने कुचला

खबर शेयर करें -


दिनेशपुर ।यहां के थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 74 पर हुई सड़क दुर्घटना में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। मौके पर मौजूद सब इंस्पेक्टर दीवान सिंह बिष्ट ने बताया कि आज सुबह लगभग 4:00 बजे एक सूचना मिली थी कि एक सड़क दुर्घटना हुई है।


जब वह मौके पर पहुंचे हैं तो इस सड़क दुर्घटना में यह पता चला कि एक ट्रक का टायर खराब हो गया था। ट्रक चालक टायर को बदल रहा था। तभी तेज गति से आ रहे कैंटर चालक ने ट्रक को टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें -  स्कूटी सवार को कैंटर ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत


हादसे में कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वह ट्रक में ही फंस गया, जिसके बाद हाइड्रा मशीन मंगा कर कैंटर चालक को चेसिस के अंदर से निकाला गया। मृतक की पहचान कर ली गई है। वह गजरौला उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999