यहाँ हुई दो ट्रकों की हुई जोरदार टक्कर,मौत

खबर शेयर करें -

दिल्ली-हरिद्वार हाईवे में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। दो ट्रकों में जोरदार टक्कर होने के चलते एक ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। हादसा इतना दर्दनाक था की मृतक के शव को निकालने में डंकल विभाग के पसीने छूट गए।


हादसा सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे हुआ। मृतक चालक की पहचान आशुतोष शुक्ला निवासी कुररी रायबरेली के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक एक ट्रक दिल्ली से हरिद्वार की ओर जा रहा था। इस दौरान नारसन में एआरटीओ चेक पोस्ट के पास हादसे का शिकार हो गया।

यह भी पढ़ें -  बंशीधर भगत ने मंगलवार की दोपहर सर्किट हाउस में 18 से 44 वर्ष के लोगो के वैक्सीनेशन के साथ ही जनपद में कोरोना संक्रमण के रोकने के लिए किये जा रहे कार्यो तथा कोविड मरीजों के ईलाज की गहन समीक्षा की

दर्दनाक हादसे में चालक की मौत
बताया जा रहा है ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे ओर घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना पाकर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें -  सर्किट हाउस काठगोदाम में शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने नैनीताल व उधमसिंह नगर के शिक्षा अधिकारियों के साथ शिक्षकों के विद्यालय में चल रहे रिक्त पदों की समीक्षा की

हादसे के बाद से दहशत में आए लोग
पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक टक्कर के बाद ट्रक का केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसमें चालक बुरी तरह से फंसा हुआ था। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक के क्षत-विक्षत हो चुके शव को बाहर निकाला। हादसा इतना दर्दनाक था की आसपास एकत्रित हुए लोगों की रूह कांप गई

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  सीएम तीरथ सिंह रावत ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तीसरी लहर के बचाव के दृष्टिकोण से चल रही तैयारी की समीक्षा की
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999