अनियंत्रित कार उफनाई नदी में समाई. एक शव बरामद.3 लोग लापता.एसडीआरएफ ने एक को सकुशल बचाया

खबर शेयर करें -

पौड़ी जनपद में हुए एक कार हादसे में 3 लोग लापता बताए जाते हैं जबकि एक को सुरक्षित बचा लिया गया जबकि एक व्यक्ति व्हाट्सएप नदी के पास पड़ा मिला मंगलवार की रात को भीषण हादसा हो गया। दुगड्डा की ओर से कोटद्वार आ रही एक कार

उफनती खोह नदी में जा गिरी। कार में पांच लोग सवार थे। हादसे के बाद में लोग लापता हैं। एक व्यक्ति कार से छिटक गया और घायल हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और

यह भी पढ़ें -  ऑक्सीजन सिलेंडरों के नाम पर ऐसे हो रहा खेल, कहीं आप तो नहीं हो रहे शिकार?

एसडीआरएफ मौके पर पहुंच गई है। एसडीआरएफ ने कार को खोज लिया जबकि उसमें सवार लोगों की तलाश की जा रही है
बताया जाता है कि यूपी के बिजनौर जिले के भनेड़ा और मेननशादाद गांव के पांच लोग एक कार में सवार होकर लैंसडौन घूमने आए थे। मंगलवार देर शाम आठ बजे वे दुगड्डा से कोटद्वार लौट रहे थे कि सिद्धबली मंदिर और लालपुल के बीच सड़क पर कीचड़ होने के कारण उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर उफनती खोह नदी में जा गिरी। हादसे में बसी कीरतपुर बिजनौर निवासी गुलशेर (31) कार से छिटक गया।

यह भी पढ़ें -  मोटाहल्दू में हाथी की करंट लगने से मौत,वन विभाग में हड़कंप


वह घायल अवस्था में किसी तरह सड़क तक पहुंचा और दूसरे वाहनों को रोककर घटना की जानकारी दी। सूचना पर कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव पुलिस फोर्स और एसडीआरएफ को लेकर मौके पर पहुंचे। घायल गुलशेर ने बताया कि कार भनेड़ा निवासी इसरार चला रहा था। कार में इसरार के अलावा साहिल व शाहबुद्दीन निवासी ग्राम मेननशादाद व बसीम निवासी भनेड़ा मौजूद थे। नायब तहसीलदार ने बताया कि हादसे में लापता तीन लोगों की तलाश की जा रही थी, जिसमें से एक की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने 12 दरोगाओं के तबादले कर दिए


उक्त घटना में आज प्रातः पुनः घटनास्थल पर गहन सर्चिंग के दौरान SDRF टीम को नदी के बीच में एक शव दिखाई दिया, जिस पर SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए नदी को पार कर शव तक पहुँच बनाई व बॉडी बैग के माध्यम से शव को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
मृतक के साथियों द्वारा मृतक की पहचान मौ0 इसरार पुत्र मौ0 सुकड़े, उम्र- 35 वर्ष, निवासी- भनेड़ा, थाना- कीरतपुर, बिजनौर, उत्तरप्रदेश के रूप में हुई

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999