यहां खाई में जा गिरा वाहन, मौत

खबर शेयर करें -

कोटद्वार। यहां मंगलवार (आज) सुबह कोटद्वार पोखड़ा बैजरो मार्ग पर एक कार खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है।


एसओ थलीसैंण सतेंद्र भंडारी ने प्राप्त सूचना के अनुसार घटना सुबह करीब 10 बजे की है। बीरोंखाल के अंतर्गत कोलादरिया के पास एक कार खाई में गिरने की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर जाकर जांच की तो सामने आया कि कार में तीन लोग सवार थे। वे कार लेकर नोएडा से कोटद्वार होते हुए बीरोंखाल जा रहे थे।

यह भी पढ़ें -  अभी 2 अगस्त से नौवीं से बारहवीं तक के बच्चों के लिए खोला जाएगा स्कूल

इस दौरान अचानक अनियंत्रित होकर कार खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक रोहित, निवासी नोएडा सेक्टर 56 की मौके पर ही मौत हो गई।  वहीं, एक मृतक कुंदन सिंह निवासी ग्राम कोलिंडा बताया जा रहा है, जो रास्ते से ही रोहित के साथ कार में बैठा था। हादसे के दौरान एक युवक सुनील घायल हो गया।

यह भी पढ़ें -  प्रदेश में संचालित आवासीय शैक्षणिक संस्थाओं के मुख्यमंत्री ने सघन निरीक्षण के दिए निर्देश

जिसे पुलिस ने बीरोंखाल सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया। सुनील की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।बताया जा रहा है कि सुनील पंजेड़ा गांव का निवासी है और नोएडा में नौकरी करता है। मंगलवार को वह अपने गांव जा रहा था। जिसके लिए उसने रोहित की टेक्सी बुक की थी। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने बुधवार को काठगोदाम रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में स्वच्छता अभियान में भाग लिया।
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999