राज्य में यहां महसूस की गई ज्यादा ठंड

खबर शेयर करें -

अचानक बदले मौसम के मिजाज और तेज बारिश के चलते कुमाऊं में तापमान गिर गया गया। इस वजह से ठंड भी बढ़ गई है। सोमवार को सबसे ज्यादा ठंड अल्मोड़ा में रिकॉर्ड की गई। यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।


मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अल्मोड़ा जिले में सोमवार को अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि चम्पावत जिले में अधिकतम 15, न्यूनतम 12.10 डिग्री, पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में अधिकतम 16 डिग्री न्यूनतम 8 डिग्री, सेल्सियस रहा। हल्द्वानी में अधिकतम 24 डिग्री, न्यूनतम 11 डिग्री, रुद्रपुर में अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  प्रेमजाल में फंसाकर दो सगी बहनों को ले जा रहा था गुड्डू , पुलिस ने पकड़ा तो निकला नवाब

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999