तेज बहाव में बह गई कार, बाल-बाल बची युवक की जान, वायरल हुआ वीडियो

खबर शेयर करें -

मानसून ने एक बार फिर पहाड़ों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार हो रही बारिश से नदियां और बरसाती नाले उफान पर हैं, लेकिन इसके बावजूद लोग लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे।

ताजा मामला देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र के कटापत्थर से सामने आया है, जहां नरो खाले में जलस्तर बढ़ने के बावजूद एक युवक ने कार से उसे पार करने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव में कार बह गई।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: इन्दिरा नगर में दर्दनाक हादसा, छत से गिरने से दो वर्षीय मासूम बच्ची की मौत

videolink,- https://youtube.com/shorts/_EudmJfEdR8?si=y9bKeGDUbbZXbFXa

गनीमत यह रही कि कार कुछ ही दूरी पर खाले के किनारे अटक गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत रेस्क्यू कर कार चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के समय आसपास खड़े लोगों ने पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें -  आफत बनकर बरसी बारिश, कैंपटी फॉल में हुआ लैंडस्लाइड, दहशत में आए पर्यटक

स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने पहले ही बारिश के दौरान ऐसे नालों और पुलों को पार न करने की चेतावनी जारी की थी, लेकिन इसके बावजूद लोगों की लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। प्रशासन ने एक बार फिर अपील की है कि लोग बारिश के दौरान जोखिम भरे इलाकों से दूरी बनाए रखें और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999