प्रिंस सिंगवाल बने पहाड़ी टोपी प्रतियोगिता के विनर।

खबर शेयर करें -


हल्दूचौड़।
पंखुड़ियाँ सांस्कृतिक पर्यावरण एवं दिव्यांग कल्याण समिति के तत्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय ऑनलाइन पहाड़ी टोपी प्रतियोगिता में 80 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश व दिल्ली के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता का परिणाम लाइक के आधार पर था, जिसमे प्रथम स्थान-प्रिंस सिंगवाल, दूसरा स्थान-दिनेश चंद्र जोशी व तीसरा स्थान-काव्या तिवारी व सचिन जोशी को मिला। उक्त बातें बताते हुए संस्थाध्यक्ष रिम्पी बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य पहाड़ी संस्कृति का प्रचार प्रसार था।
इस दौरान योगेश बुधलाकोटी, दीप्ति जोशी, सुमित बिष्ट, नवनीत चौहान, कौस्तुभ चंदोला, हरेन्द्र असगोला, मुस्कान बिष्ट, पवन पाठक, प्रियंका गोस्वामी, डॉली अग्रवाल, राहुल बिष्ट, पारस काण्डपाल, राजेन्द्र प्रसाद, सोनी मिश्रा व प्रिया रंधावा उपस्तिथ थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  सतत विकास लक्ष्य के तहत बेहतर काम करने वाले उद्यमियों को सीएम ने किया सम्मानित

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999