मायके से लौटी महिला ने फांसी लगा कर कि आत्महत्या!

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी से दुखद खबर सामने आ रही है या संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी बताया जाता है कि उक्त महिला करीब तीन दिन पहले मायके से लौटी थी मकान मालकिन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे सब विच्छेदन गृह भेज दिया।

रामपुर रोड सावित्री कालोनी पर्वतीय मोहल्ला में पंकज नायक अपनी पत्नी पूजा और डेढ़ साल की बेटी के साथ किराये के मकान में रहता है। वह मूल रूप से अलीगढ़ उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और मेंहदी आर्टिस्ट का काम करता है। करीब तीन माह पहले ही वह प्रभा पांडे के घर पर किराये पर रहने आया था।

यह भी पढ़ें -  एमबी इन्टर कालेज प्रांगण मंे 954 युवाओं ने प्रतिभाग कर 445 युवाओं द्वारा रजिस्टेशन किया गया

बताया जाता है कि रविवार रात करीब आठ बजे पंकज ने अपनी पत्नी को फोन किया। 4-5 बार फोन करने पर भी फोन नहीं उठा तो उसने मकान मालकिन को फोन कर देखने को कहा। जब मकान मालकिन कमरे में पहुंची तो अंदर का नजरा देख उसके होश उड़ गये। अंदर पूजा का शव फंदे से लटक रहा था। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस और पंकज को दी।

यह भी पढ़ें -  युवती ने लगाया सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पंकज ने बताया कि वह पूजा को तीन दिन पहले ही रामनगर स्थित मायके से लाया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999