ऑपरेशन के दौरान काट दी गलत नस, महिला की हायर सेंटर पहुंचने से पहले हुई मौत

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा : अल्मोड़ा जिला अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान गलत नस कटने से महिला की हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उसे हायर सेंटर रेफर किया। बरेली ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।नगर के व्यापारी दीपक कुमार की पत्नी मुन्नी देवी को जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने बच्चेदानी के ऑपरेशन की सलाह दी थी। 10 अप्रैल को उनका ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशन के बाद महिला को आईसीयू में भेज दिया गया। तीसरे दिन उन्हें डिस्चार्ज कर घर भेज दिया। घर पहुंचकर जब उनकी तबीयत बिगड़ी तो वह फिर से अस्पताल पहुंची। यहां आईसीयू में भर्ती कर लिया गया। एक दिन आईसीयू में रखने के बाद चिकित्सकों ने हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी।

दीपक अपनी पत्नी को राममूर्ति मेडिकल कॉलेज बरेली लेकर पहुंचे। यहां जांच में ऑपरेशन के दौरान तीन गलत नस कटने की जानकारी मिली। महिला का दोबारा ऑपरेशन किया गया। वेंटिलेटर पर रखने के बाद 25 अप्रैल को महिला ने दम तोड़ दिया। पति ने आरोप लगाया कि जिला अस्पताल में पत्नी का गलत ऑपरेशन हुआ है, जिससे उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख की हत्या का मामला, मां की तहरीर पर तीन के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज

कार्रवाई की मांग उठाईअल्मोड़ा। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने बृहस्पतिवार को पीड़ित पति के साथ पीएएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी, सीएमओ डॉ. आरसी पंत को ज्ञापन देकर दोषी स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहां राजीव गुरुरानी, दीपक जोशी, धर्मेंद्र बिष्ट, विपिन भट्ट, ईश्वर उपाध्याय, कृष्णा तिलारा, कमल सनवाल, शुभम जोशी आदि थे।

मामला मेरे संज्ञान में आया है। इसकी जांच की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, इसके अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  किशोरी ने 20 युवकों को बनाया HIV पॉजिटिव, ऐसे हुआ खुलासा

मामले की शिकायत मिली है। जांच के लिए कमेटी बनाई जाएगी। यदि लापरवाही सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999