युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना टीपी नगर पुलिस को दी गई। फिलहाल पुलिस मौके ओर नहीं पहुँची है।जानकारी के अनुसार जीतपुर नेगी निवासी लाला राम पुत्र अंत राम मौर्या ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह बताई जा रही है। मृतक के तीन बच्चे है दो लड़की एक लड़का। पिता की मौत के बाद बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि दोनों भाई जीतपुर नेगी रहते थे। जबकि पिता कही और खेती करते है। सूचना के बाद पिता भी मौके पर पहुँचे। बेटे की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  विस अध्यक्ष ने विधानसभा भवन में किया ध्वाजारोहण, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं