युवक ने बनाई युवती की फेसबुक की फर्जी आईडी, यह लगा आरोप

खबर शेयर करें -

टनकपुर की एक नाबालिग लड़की ने बनबसा के एक युवक पर उसकी फर्जी फेसबुक आइडी बनाने और अश्लील फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने नाबालिग के परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक बनबसा के फागपुर निवासी नरेश टम्टा पुत्र नाथू राम ने टनकपुर क्षेत्र की एक किशोरी की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था। नाबालिग की मां ने तहरीर देते हुए कहा आरोपी युवक उसकी पुत्री को अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है।जब उसकी पुत्री ने विरोध किया तो आरोपी युवक उससे पचास हजार रूपये की मांग करने लगा। परिजनों ने बताया कि आरोपी नाबालिग को लगातार धमका रहा है। जिससे वह लोग मानसिक तनाव में आ गए हैं। इधर, कोतवाल हरपाल सिंह ने कहा किशोरी की मां की तहीर पर बनबसा निवासी युवक के खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिसकी जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  गंगा आरती की भॉति सरयू आरती करने के उद् देश्य से जिलाधिकारी विनीत कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जूना अखाडा के महंतो, सीनियर सीटीजन एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999